कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान पर राजनीति, शरद वाली NCP के नेता बोले- राम शाकाहारी नहीं...

By :  SaumyaV
Update: 2024-01-04 05:00 GMT

डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, आरएसएस को स्वीकार्य नहीं है। 

श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी पर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने भगवान राम को मांसाहारी बताया है। 

 महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही बात है या नहीं? 

उन्होंने कहा, 'कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।

Tags:    

Similar News