भाजपा के राजा इकबाल सिंह बने दिल्ली के मेयर, 133 मतों से जीते, कांग्रेस को मिले 8 वोट

इस बार चुनाव में इन पदों के लिए आम आदमी पार्टी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था;

Update: 2025-04-25 12:03 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में शुक्रवार को मेयर चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। बीजेपी पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए महापौर चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के मनदीप सिंह को 125 वोट से हराया। इस चुनाव में 142 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें से एक वोट अवैध पाया गया। कांग्रेस को अपने पार्षदों की संख्या के मुताबिक 8 वोट मिले, वहीं राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले।

आप ने नहीं किया था नामांकन

आज दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव हुए। इस बार चुनाव में इन पदों के लिए आम आदमी पार्टी ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। साथ ही चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार भी कर दिया था। जिसके चलते दोनों विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच मुकाबला हुआ। एमसीडी सदन में भाजपा के पास 135 वोट हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल 8 वोट हैं। वहीं आप के पास 119 वोट हैं।

सत्या शर्मा को चुना गया पीठासीन अधिकारी

मेयर चुनाव में वोटिंग के लिए 238 पार्षदों के अलावा 10 सांसद, जिसमें 7 लोकसभा और 3 राज्यसभा सांसद, के साथ 14 विधायक शामिल करने का प्रावधान है। इसके चलेत विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने इनमें से 11 बीजेपी और 3 आप विधायकों को चुना था। बता दें उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था।

Tags:    

Similar News