पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, देंगी श्रद्धाजंलि

भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।;

By :  Aryan
Update: 2025-04-25 06:10 GMT

नई दिल्ली। ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन से विश्वभर में शोक का माहौल है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वेटिकन सिटी में किया जाएगा। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को वेटिकन सिटी के लिए रवाना हुईं। मुर्मू वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वे भारत सरकार तथा लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगीं। वह 88 वर्ष के थे। भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की।

किरेन रिजिजू सहित अन्य मंत्री भी होंगे शामिल

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि उनके साथ केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं।

भारत ने की थी तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा

भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा हुई थी। भारत ने घोषणा की कि पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के सम्मान में 26 अप्रैल को राजकीय शोक मनाया जाएगा। और आगे बताया कि जिसके तहत पूरे भारत में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शामिल होंगी कई हस्तियां

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक और निवर्तमान चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, रूसी संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा, और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्की उन बड़े नेताओं में शामिल हैं जो पोप के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान उपस्थित रहेंगे। वेटिकन ने गुरुवार को कहा कि कम से कम 130 विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जिनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जताया था शोक

बीते 21 अप्रैल को पोप फ्रांसिस का निधन हो गया था। बता दें कि भारत के पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर शोक जताया था। उन्होंने कहा था कि पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। पीएम मोदी ने कहा था कि पोप फ्रांसिस ने गरीबों और वंचितों की सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने उम्मीद की भावना जगाई। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा।

Tags:    

Similar News