रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान, इन तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा अवार्ड

Update: 2024-10-09 12:24 GMT

नई दिल्ली। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में साल 2024 के नोबेल पुरस्कार के विजेताओं के नाम का एलान कर दिया गया है। इस साल यह पुरस्कार तीन लोगों को दिया जाएगा। इसमें डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर का नाम शामिल हैं। द नोबेल प्राइज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी आज यानी बुधवार को दी है।

द नोबेल प्राइज ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रसायन विज्ञान में 2024 का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है, जिसमें से आधा हिस्सा डेविड बेकर को "कम्प्यूटेशनल प्रोटीन डिजाइन के लिए" और दूसरा आधा हिस्सा डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जम्पर को "प्रोटीन संरचना भविष्यवाणी के लिए" संयुक्त रूप से दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News