ईद के जश्न में डूबा बॉलीवुड, सोहा अली के घर में कुणाल ने बनाई सेवई, करीना-सैफ भी आए नजर

Update: 2025-03-31 11:45 GMT



मुंबई। आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। देश में हर तरफ खुशियों का माहौल है। वहीं ईद की खुमारी बॉलीवुड पर भी चढ़ गया है। बॉलीवुड भी ईद के रंग में रंग गया है। अभिनेत्री सोहा अली खान भी ईद के रंग में रंग गई है। वहीं ईद की खुशियां सेवईयां के बिना अधूरी रहती है। इस बार सोहा के घर सेवई कुणाल खेमू ने बनाई है। सोहा ने ईद सेलिब्रेशन फोटो शेयर की है।


करीना कपूर-सैफ अली खान के साथ मनाई ईद

बता दें कि सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम ईद सेलिब्रेशन की झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति कुणाल खेमू सेवई बनाते नजर आ रहे हैं और सोहा उनकी मदद कर रही हैं। हालांकि और भी तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य नजर आ रहे हैं। उनकी बहन सबा और भाई-भाभी करीना कपूर-सैफ अली खान भी हैं।


वहीं सोहा ने पोस्ट कैप्शन में लिखा क्या बिना सेवईयों के ईद हो सकती है? ईद मुबारक। हमें भी और आपको भी। अब सोहा की इस फैमली ओटो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Tags:    

Similar News