जामनगर से द्वारका तक पैदल यात्रा पर निकले अनंत अंबानी, 140 किलोमीटर की है यात्रा, जाने क्यों जा रहे हैं द्वारका ?
अपनी इस पैदलयात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं अनंत;
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े व्यापारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अनंत जामनगर से द्वारका तक पैदल पदयात्रा पर निकले हुए हैं। इस पदयात्रा को 5 दिन बीत चुके हैं और वो लगभग रोजाना 10-15 किलोमीटर तक चल रहे हैं। अपनी इस पैदलयात्रा के दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों के दर्शन कर रहे हैं।
युवाओं के लिए खास संदेश और आशीर्वाद
अनंत अंबानी ने कहा कि मेरी पदयात्रा चल रही है, जामनगर हमारे घर से द्वारका तक। हम पर आशीर्वाद और श्रीजी बावा, द्वारकाधीश की कृपा रहें। हम पांच दिन में द्वारका पहुंच जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम पहली बार यात्रा कर रहे हैं। द्वारकाधीश से प्रार्थना है कि सबको शक्ति दें। सभी युवाओं को भगवान के प्रति प्रेम रखना चाहिए। युवाओं को संदेश है कि सभी श्रीजी बावा के आशीर्वाद से आगे बढ़ें। भगवान है तो चिंता न करें।
10 अप्रैल को है अनंत का जन्मदिन
10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। वे द्वारका मंदिर में ही अपना जन्मदिन मनाएंगे। अंनत अंबानी की यह पदयात्रा जामनगर से द्वारकाधीश जगत मंदिर की दूरी 140 किलोमीटर है।
क्यों कर रहे हैं पदयात्रा ?
अनंत अंबानी का इस महीने जन्मदिन है और इससे पहले वे भगवान द्वारकाधीश के दर्शन कर आशीर्वाद लेना चाहते हैं। अंबानी फैमिली की भगवान श्री द्वारकाधीश के प्रति खासी आस्था है और किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले वे यहां आते-जाते हैं।