ग्रेटर नोएडा की कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी मौके पर मौजूद, लोगों को बाहर निकाला गया

फैक्ट्री से उठ रहे धुंए के गुबार को देखकर औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप;

Update: 2025-03-31 13:31 GMT

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फैक्ट्री से उठ रहे धुंए के गुबार को देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी हैं। फैक्ट्री में आग लगने के बाद इसके आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली कराया जा रहा है।

धुएं के गुबार का वीडियो वायरल

कूलर फैक्ट्री में आग लगने के बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। वहीं इस घटना के बाद ये अनुमान लगाया जा सकता है कि बढ़ती गर्मी के साथ-साथ दमकल विभाग की चुनौतियां भी बढ़ने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक गर्मियों के दौरान आग की घटनाओं को लेकर फैक्ट्रियों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News