महाकुंभ 2025: त्रिवेणी संगम में बॉलीवुड सितारों और नेताओं की आस्था की डुबकी

Update: 2025-02-13 11:41 GMT

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के साथ-साथ राजनेता और बॉलीवुड सितारे भी आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल, विवेक ओबेरॉय और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया।

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने स्नान के बाद कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा।

वहीं, विवेक ओबेरॉय ने सरकार की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए कहा कि हम यहां ईश्वर का धन्यवाद करने आए हैं। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार, उनके प्रशासन और हर अधिकारी को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने इतनी अच्छी तैयारियां कीं। बहुत गर्व महसूस होता है कि हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा पर्व इतने सुंदर तरीके से मनाया जा रहा है। बता दें, कि विवेक ओबेरॉय अपने पूरे परिवार के साथ महाकुंभ आए हुए है।

बॉलीवुड के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्नान किया। सीएम विष्णु देव साय ने पत्नी के साथ त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान किया और मां गंगा की पूजा-अर्चना की। स्नान करने के बाद उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सौभाग्य का दिन है कि हम लोग प्रयागराज की पावन भूमि पर आए हैं और त्रिवेणी संगम में स्नान किया है। 144 वर्षों के बाद महाकुंभ का ऐसा शुभ मुहूर्त आया है, हम सभी पुण्य के भागी बने हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की चुस्त-दुरुस्त तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देते हैं।

Tags:    

Similar News