IPL 2025: धोनी के आउट होते ही टूटा फैंस का दिल, क्यूट फैंस का रिएक्शन हुआ वायरल
IPL 2025। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। जिसमें CSK को हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने CSK के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था। CSK मुश्किल में थी, इस बीच धोनी तब बैटिंग करने आए थे जब टीम को जीत के लिए 25 गेंद में 54 रन बनाने थे। माही के फैंस को उम्मीद थी कि धोनी एक बार फिनिश करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिससे धोनी के फैंस का दिल टूट गया।
बता दें कि राजस्थान के खिलाफ मैच में धोनी महज 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। संदीप शर्मा की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने शानदार कैच लपक कर धोनी को आउट किया था। वहीं धोनी के आउट होने पर एक महिला फैन का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।
फैन ने गुस्से में अपनी उंगलियां मरोड़ ली थीं
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। जैसे ही शिमरोन हेटमायर ने एमएस धोनी का कैच पकड़ा, तभी कैमरा पर एक लड़की को दिखाया गया जिसने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उसके चेहरे पर गुस्से के भाव साफ देखे जा सकते थे। इस महिला फैन ने गुस्से में अपनी उंगलियां मरोड़ ली थीं। इस महिला फैन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम शेयर किए जा रहे हैं। महिला फैन वायरल रिएक्शन पर अब सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।