Samsung उपयोगियों के लिए बड़ा ऐलान! 8 साल तक एक्सपायर नहीं होंगे हैंडसेट, जानें नया अपडेट
नई दिल्ली। Samsung उपयोगियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है। Samsung के कुछ स्मार्टफोन को अब 8 साल के लिए Android OS का अपडेट मिलने जा रहा है। 8 साल तक Android के साथ-साथ सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा।
इससे पहले कंपनी 7 साल के लिए Android OS को अपडेट देता है ,लेकिन अब नए एडिशन को बढ़ाकर 8 साल के लिए अपडेट मिलेगा। ऐसे में हैंडसेट 8 साल तक एक्सपायर नहीं होंगे।
किसको मिलेगा 8 साल का अपडेट
8 साल का यह अपडेट दिया किसको जाएगा यह Samsung ऑफिशियली कंफर्म कर चुका है कि Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra Enterprise Editions को 8 साल के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट दिया जायेगा। यह हैंडसेट Android 15 ऑउट ऑफ द बॉक्स के साथ आते हैं। इन हैंडसेट को Android 23 तक का अपडेट देखने को मिलेगा।
7 साल का Samsung Galaxy S25 अपडेट
यहां रेगुलर Galaxy S25, S25+, and S25 Ultra सीरीज के साथ 7 साल तक Android OS अपग्रेडेशन और सिक्योरिटी अपडेट मिल जाता है। अब Galaxy S25 सीरीज एंटरप्राइजेस एडिशन को ज्यादा लंबे समय ओएस का अपडेट मिलेगा।
Enterprise Editions में बिजनेस वाले फीचर्स मिलेंगे
Samsung Galaxy S25 series Enterprise Edition के स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड S 25 सीरीज जैसे हैं। इसके अंदर उपयोगियों को एंटरप्राइसेस एडिशन में कई बिजनेस फोकस फीचर्स देखने को मिलते है। इन डिवाइस के साथ 1 साल के लिए Samsung Knox Suite का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसकी मदद से एडवांस्ड सिक्योरिटी सिस्टम और रिमोट डिवाइस मैनेजमेंट की सुविधा मिलती है।