शिमला में मोदी का विपक्ष पर वार: कहा-कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी, अवसरवादी, सांप्रदायिक, जातिवादी, परिवारवादी है

Update: 2024-05-24 07:52 GMT

शिमला, हिमाचल प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं अपने घर आया हूं। मेरे लिए न नाहन नया है और न ही सिरमौर नया है। लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है। मैं यहां संगठन का काम करता था, चुनाव लड़ाता था लेकिन यहां सिरमौर में इतनी बड़ी रैली मैं खुद कभी नहीं कर पाया। आपका ये प्यार मुझे हमेशा हिमाचली बना कर रखता है।

एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। कांग्रेस ने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई। कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी है, अवसरवादी है और घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि देश में 5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं। भाजपा-एनडीए की सरकार बननी पक्की हो चुकी है। अब हिमाचल 4-0 से हैट्रिक लगाएगा। हम देवभूमि के लोग हैं हम अपनी एक भी चीज कभी बेकार नहीं जाने देते। तो कोई हिमाचली अपना वोट बेकार जाने देगा क्या? वे उसे ही वोट देगा जिसकी सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश सीमा से सटा हुआ राज्य है। हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन आप पर कभी संकट नहीं आने देगा।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार लगाती फिरती थी। लेकिन मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया से भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा और फिर भारत ने घर में घुसकर मारा।

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।

पीएम मोदी ने कहा कि जब बॉर्डर स्टेट में सड़क बनाने की बात आती थी। तो कांग्रेस के हाथ-पांव फूल जाते थे। कांग्रेस डर जाती थी कि अगर सड़क बनाई तो उसी सड़क से दुश्मन भीतर आ जाएगा। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।

एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। कांग्रेस ने कहा कि पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा। लेकिन पहली कैबिनेट में कुछ भी नहीं हुआ, बल्कि कैबिनेट ही टूट-फूट गई। कांग्रेस और इंडी गठबंधन स्वार्थी है, अवसरवादी है और घोर सांप्रदायिक हैं। ये घोर जातिवादी हैं। ये घोर परिवारवादी हैं।

Tags:    

Similar News