जम्मू से शाह की गूंज, कहा- अब किसी की हिम्मत नहीं जो पाकिस्तान के लिए लगाए नारे

Update: 2024-04-16 08:20 GMT

पलौरा। जम्मू के पलौरा में गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। यहां पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। गृहमंत्री ने कहा कि आज कश्मीर में किसी की हिम्मत नहीं जो पाकिस्तान के लिए नारे लगाए। अब सिर्फ यहां पर भारत माता की जय के नारे की आवाज सुनाई देती है। इसके साथ ही शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर हमला बोलते हुए कहा कि महबूबा ने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी तो तिरंगा को कंधा देने के लिए कोई नहीं बचेगा लेकिन कश्मीर में अब भी तिरंगा गौरव से लहर रहा है।

शाह ने कहा कि कश्मीर में किसी की हिम्मत नहीं है जो पाकिस्तान के लिए नारे लगा सके। अब यहां पर एक ही आवाज सुनाई देती है भारत माता की जय। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि अगर यहां से धारा 370 हट जाए तो तिरंगा को कंधा देने के लिए कोई नहीं बाकी नहीं रहेगा। उन्हें समझना चाहिए कि तिरंगा झंडा अजय है और हमेशा रहेगा। कश्मीर धारा से 370 को हटाया जा चुका है लेकिन तिरंगा झंडा अभी गौरव से लहरा रहा है। वहीं, सोमवार को शाह ने पूर्वी राज्य मणिपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने मणिपुर को इनर लाइन परमिट दिया, इसके बिना यह राज्य एकजुट नहीं रह सकता है।

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं उसी गति से पार्टियों की चुनावी सभाएं हो रही है। गृहमंत्री अमित शाह, पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। वहीं, आपको बता दें कि पीएम मोदी आज बिहार के गया में मौजूद हैं। पीए्म ने कहा कि अभी तो यह ट्रेलर है, मुझे देश के लिए बहुत कुछ करना है। वहीं, पीएम ने लगे हाथ कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला कहा कि कांग्रेस ने देश में दशकों तक राज किया लेकिन उसने विकास करने का अवसर खो दिया।

पीएम ने कहा कि हमारा संविधान शुद्ध है। संविधान निर्माताओं ने समृद्ध भारत का सपना देखा था। हालांकि, देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अवसर खो दिया। मोदी ने 25 करोड़ आपके 'सेवक' ने गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला है। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में किए जाएंगे। 

Tags:    

Similar News