अश्विन-जडेजा ने खेली तूफानी बल्लेबाजी, अश्विन ने जड़ा शतक

Update: 2024-09-19 13:21 GMT

चेन्नई। भारत और बांग्लादेश के बीच आज यानी गुरुवार को सीरीज की पहला मैच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 112 गेंद में शतक जड़ा। जबकि रवींद्र जडेजा ने 117 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों खिलाड़ी ने ही अपनी बल्लेबाजी से भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने छह विवेट पर 339 रन बना लिए हैं।

वहीं आज पहले मैच में रोहित ने अपनी कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 19 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। विराट भी अच्छा प्रदर्शन करते नहीं दिखे। 6 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल 8 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

Tags:    

Similar News