प्राइवेट जेट छोड़ इकॉनमी क्लास में यात्रा करते दिखे सुपरस्टार रजनीकांत, देखें वीडियो

Update: 2025-04-26 15:30 GMT


नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। वहीं रजनीकांत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं अभिनेता को इस वीडियो में इकॉनमी क्लास में यात्रा करते हुए देखा जा सकता है। उन्हें देखकर प्लेन में सवार यात्री खुश और उत्साहित हो गए।


यात्री उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे

बता दें कि रजनीकांत अपने शानदार अभिनय के अलावा सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। वायरल वीडियो में वह प्लेन में मुस्कुराते हुए चढ़ते हैं। दरअसल, एक एक्स यूजर द्वारा शेयर किए वीडियो में अभिनेता की एंट्री के पलों को कैद किया गया है।


रजनीकांत ने जैसे ही प्लेन के अंदर एंट्री ली। यात्री उन्हें देखकर खुशी से झूम उठे। कई लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अभिनेता ने हाथ हिलाकर और मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया। उनके ऐसा करने के बाद सभी अभिभूत हो गए।


उनकी आगामी फिल्म ‘कुली’ है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता के पास खुद की एक प्राइवेट जेट भी है। इसके बावजूद भी वह इकॉनमी क्लास में यात्रा कर रहे हैं। रजनीकांत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म ‘कुली’ है। जो 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म के लिए अभिनेता के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News