ईरान के बंदर अब्बास शहर में जोरदार धमाका, 400 से अधिक लोग घायल
नई दिल्ली। ईरान से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ईरान के बंदर अब्बास शहर में आज जबरदस्त धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार इस धमाके में करीब 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है।
आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास
बता दें कि ये धमाका ऐसे समय पर हुआ है, जब ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का तीसरा दौर चल रहा है। हालांकि फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
वहीं यह धमाका बंदर अब्बास शहर के शाहिद राजी बंदरगाह पर हुआ। फिलहाल बंदरगाह की गतिविधियों को रोक दिया गया। अभी आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक लोगों के घरों की खिड़कियां टूट गईं।
तेहरान से करीब 1000 किलोमीटर दूर हुआ धमाका
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि धमाका सिना कंटेनर यार्ड में हुआ। यहां ऑयल और पेट्रोकेमिकल फेसेलिटी को वाले कंटेनर्स को रखा जाता है। सोशल मीडिया पर धमाके के कई वीडियो सामने आए है, जिसमें धुएं का गुबार देखा जा सकता है।
दरअसल, जिस शहर में ये धमाका हुआ, वह ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 1000 किलोमीटर दूर है। हालांकि विस्फोट से यहां स्थित पेट्रोलियन रिफाइनरी की ऑयल फेसिलिटी प्रभावित नहीं हुई है।