जैस्मिन भसीन ने आंखों की करवाई जांच, अब उनकी आंख ठीक हो रही

Update: 2024-07-22 12:55 GMT

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने हाल ही में बताया था कि उनकी आंख खराब हो गया है। उनकी आखों में कॉर्निया डैमेज हो गया है। जैस्मिन भसीन की आंखों का इलाज चल रहा है। अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।

आज एक्ट्रेस ने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपनी आंखों की जांच करवाई। इस दौरान की एक तस्वीर उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैस्मिन भसीन अपनी आखों का टेस्ट करवाते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें जैस्मिन भसीन ने एक इवेंट में शामिल होने के लिए उन्होंने लेंस पहना था जिसके बाद उनकी आंखों में दर्द शुरू हो गया था। बाद में उन्हें दिखना भी बंद भी हो गया था। डॉक्टर को जब दिखाया तो कॉर्निया डैमेज हो गई थी। इसकी बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

Tags:    

Similar News