साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं पाई सलमान खान की 'सिकंदर', जानें दो दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सलमान की सिकंदर को ग्लोबल मार्केट में दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और ये वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है।;

Update: 2025-04-01 09:23 GMT



मुंबई। सलमान खान की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म सिकंदर इस संडे को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटमेंट थे। ऐसा लगता था कि फिल्म आने के बाद ओपनिंग डे पर सिकंदर कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ सिकंदर साल की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई।

सिकंदर ओपनिंग बंपर कमा नहीं पाई

बता दें कि 'सिकंदर' में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आ रही है। वहीं पहली बार सलमान और रश्मिका साथ नजर आ रहे हैं। सिकंदर ओपनिंग बंपर कमाई नहीं हो पाई। मेकर्स को लग रहा था कि ईद की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिलेगा और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में तेजी भी आई लेकिन ये बड़ा कलेक्शन नहीं कर पाई। अब 'सिकंदर' की रिलीज के दूसरे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं।

ग्लोबल मार्केट में सिकंदर को दर्शकों से मिला प्यार

हालांकि सलमान की सिकंदर को ग्लोबल मार्केट में दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है और ये वर्ल्डवाइड धूम मचा रही है। वहीं मेकर्स ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दो दिन में हुई कमाई के ऑफिशियल आंकडे भी शेयर कर दिए हैं।

दरअसल, मेकर्स द्वारा शेयर किए गए बॉक्स ऑफिस नंबर्स के अनुसार सिकंदर ने पहले दिन भारत में ग्रॉस 35.47 करोड़ और ओवरसीज में 19.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था जबकि दूसरे दिन ईद के मौके पर फिल्म ने भारत में ग्रॉस 39.37 करोड़ और ओवरसीज में 11.80 करोड़ का ग्रस कलेक्शन किया। इसी के साथ ‘सिकंदर’ की वर्ल्डवाइड कुल कमाई अब 105.89 करोड़ रुपये हो गई है।

Tags:    

Similar News