"वह अर्जेंटीना जाकर फुटबाॅलर बनना चाहते हैं।’-करीना कपूर खान बेटे तैमूर के लिए

Update: 2024-02-09 10:19 GMT


 


करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। जहां भी तैमूर होते हैं, वहां उनका पैपराजी की नजर से बचना थोड़ा मुश्किल होता है। अब करें भी क्या! तैमूर हैं ही इतने क्यूट। तो ये क्यूट तैमूर बडे़ होकर क्या बनने वाले हैं। अगर आपको लगता है कि ये अपने मां-बाप की तरह ही एक्टर बनेंगे, तो शायद ऐसा नहीं है। तैमूर का इंटरेस्ट तो कुछ और ही है।




 


नहीं बनना तैमूर को एक्टर

इस बारे में तैमूर की मां करीना का कहना है कि तैमूर एक्टर बनेंगे, ऐसा उन्हें नहीं लगता। हो सकता है कि उनकी रूचि एक्टिंग में न हो। अब करीना अपने बेटे के साथ पूरा दिन गुजारती हैं। जब वह शूट पर नहीं होती, तो अपने बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं, यही वजह है कि करीना को अभी से यह महसूस होने लगा है कि शायद तैमूर उनके पद्चिन्हों पर न चलें। हाल ही में करीना ने कहा, ‘तैमूर को देखकर मुझे ऐसा नहीं लगता कि वो एक्टर बनना चाहते हैं। बड़े होकर वो क्या करेंगे, ये चाॅइस उन्हीं की है। हालांकि, लगता है कि वह अर्जेंटीना जाकर फुटबाॅलर बनना चाहते हैं।’


 



सैफ को पसंद है बच्चों के साथ खेलना

न सिर्फ करीना, बल्कि सैफ भी अपने बच्चों से काफी घुलते-मिलते हैं। वह खासतौर पर अपने बच्चों के लिए वक्त निकालते हैं।उन्हें बच्चों के साथ फुटबाॅल खेलना पसंद है। सैफ की खास बात ये है कि वह अपने बड़े बच्चों सारा और उनके भाई के साथभी अपना टाइम स्पेंड करते हैं। सैफ के मुताबिक, तैमूर को फुटबाॅल में अधिक रूचि है। सैफ खुद भी उनके साथ फुटबाॅल खेलते हैं और उन्हें फुटबाॅल बेहतर ढंग से खेलने के टिप्स भी देते हैं।




 


बात प्रफेशनल लाइफ की

वहीं, करीना की प्रफेशनल लाइफ की बात करें, तो वह फिल्म ‘द क्रू’ में नजर वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी खास रोल में हैं। यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली है। इसे ‘वीरे द वेडिंग’ की प्रोड्यूसर जोड़ी एकता कपूर और रिया कपूर प्रड्यूस कर रही हैं। इसमें ड्रामा और काॅमेडी का एक अनोखा मेल दिखेगा। एयरलाइंस इंडस्ट्री का बैकड्राॅप इस फिल्म में देखने को मिलेगा। वहीं, सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं।

Tags:    

Similar News