बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक

Update: 2023-10-30 11:12 GMT

Dehradun हरिद्वार जिले के मंगलौर के विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार को निधन हो गया। वहीं विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है।

अंसारी लम्बे समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मंगलौर स्थित उनके आवास पर समर्थकों का हुजूम उमड़ गया है।

धामी ने अंसारी के असामयिक निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

Tags:    

Similar News