आंध्र प्रदेश में हो सकता है सत्ता परिवर्तन, ओडिशा में बीजेपी की बन सकती है सरकार

Update: 2024-06-04 10:35 GMT

सोनू सिंह

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच देश में दो राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी मतगणना हो रही है। आंध्र प्रदेश की 175 सीट और उड़ीसा की 147 विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव हुआ था। अब तक के आए रुझानों में आंध्र प्रदेश में जहां सत्ता बदलता दिख रहा है तो वहीं ओडिशा में बीजेपी बीजेडी को हराकर सरकार बना सकती है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी की सरकार है और ए एस जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। जबकि आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में टीडीपी 133 विधानसभा सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। तो वहीं पवन कल्याण की जनसेना पार्टी 20 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही और वाईएसआरसीपी 15 सीटें जीतकर तीसरे स्थान पर रही। बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में सात विधानसभा सीटें जीती है।

आंध्र प्रदेश में वाईएस जगनमोहन रेड्डी मुख्यमंत्री थे लेकिन अब तेलुगू देशम पार्टी ने सबसे अधिक 133 विधानसभा सीटें जीतकर सत्ता में आने का रास्ता तैयार कर लिया है। यदि ओडिशा की बात करें तो यहां 147 विधानसभा सीट हैं। इन चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। बीजेपी ने 74 विधानसभा सीटें जीती है जबकि सत्ता में रही बीजू जनता दल ने 57 सीट जीती हैं और कांग्रेस 14 सीट जीतकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं एक निर्दलीय ने भी जीत दर्ज की है। माना जा रहा है कि ओडिशा में बीजेपी सरकार बना सकती है।

Tags:    

Similar News