बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा- मेरी मां अब बांग्लादेश नहीं लौटेंगी

Update: 2024-08-06 07:35 GMT

नई दिल्ली। बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटा सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि मेरी मां अब बांग्लादेश नहीं लौटेगी। उनसे यह पूछने पर कि अब आगे उनकी मां का क्या करने का इरादा है। इस पर उन्होंने कहा कि वह 77 साल की हैं। यह उनका आखिरी कार्यकाल होने वाला था और इसके बाद वह रिटायर होने वाली थीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार बांग्लादेश में स्थिति समान्य होने का इंतजार करेगा। स्थिति समान्य होने पर हम किसी फैसले पर पहुंचेंगे।

सजीब वाजेद ने कहा कि वह वहीं रहना चाहती थीं। वह बिल्कुल भी देश नहीं छोड़ना चाहती थीं लेकिन हमने इस बात पर जोर दिया कि यह उनके लिए सुरक्षित नहीं है। हम सबसे पहले उनकी शारीरिक सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कहा कि मैंने आज सुबह उनसे बात की। मेरी मां अच्छी हैं लेकिन वह बहुत निराश हैं। यह उनके लिए निराशाजनक हैं, क्योंकि बांग्लादेश को एक विकसित राष्ट्र बनाना उनका सपना था। पिछले 15 वर्षों से उन्होंने इसे लेकर बहुत मेहनत की है। इसे उग्रवादियों और आतंक से सुरक्षित रखा और इन सबके बावजूद मुखर अल्पसंख्यक, विपक्ष, उग्रवादियों ने अब सत्ता पर कब्जा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि अब बांग्लादेश पाकिस्तान बन जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने के पीछे आईएसआई का हाथ हो सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका वापसी का कोई प्लान है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं।

Tags:    

Similar News