राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय यात्रा पर पहुंची फिजी, भारतीय प्रवासियों से करेगी बात

Update: 2024-08-05 10:01 GMT

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय यात्रा पर आज फिजी पहुंचीं। फिजी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति कैटोनीवरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठक करेगी। इसके अलावा राष्ट्रपति फिजी संसद को संबोधित करने के साथ ही भारतीय प्रवासियों से बात करेगी। बता दें कि राष्ट्रपति छह दिवसीय फिजी और न्यूजीलैंड की यात्रा पर गईं हैं।

आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि भारत में आस्ट्रेलियाई तकनीक से विनिर्माण परियोजना पर काम होगा। इसमें आस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं और स्टार्टअप को भारत के साथ जोड़ने के लिए कार्यशालाएं होंगी। यह साझेदारी अनुदान मैत्री भारत के साथ हमारे संबंधों को गहरा करने के साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि तकनीक पर मिलकर काम करने से मेलबर्न फेडरेशन स्कवायर में अनुसंधान और सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे। 

Tags:    

Similar News