झारखंड हाई कोर्ट से हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, भूमि घोटाला मामले में कोर्ट ने दी जमानत

Update: 2024-06-28 06:41 GMT

रांची। झारखंड हाईकोर्ट से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को जमानत दे दी है। करीब पांच महीने बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को रात को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Tags:    

Similar News