पी चिदंबरम का पीएम पर कटाक्ष, कहा- अगर भारत तीसरी आर्थिक शाक्ति बनता है तो मोदी का नहीं होगा कोई हाथ

Update: 2024-04-29 06:22 GMT

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत भविष्य में दुनिया में तीसरी सबसे आर्थिक शक्ति बनता है तो इसमें उनका कोई योगदान या हाथ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि संख्या के आकार को देखते हुए यह उपलब्धि हासिल करेगा और इसमें कोई जादू शामिल नहीं है। हालांकि, पी.चिदंबरम ने उस समय सीमा का आवंटन करने पर कुछ भी कहने से इनकार देखा। जिसके भीतर भारत वैश्विक रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनसंख्या को देखते हुए आने वाले सालों मे इंडिया दुनिया में आर्थिक रूप से तीसरी सबसे बड़ी शाक्ति बनेगा। 2024 विश्व अर्थव्यवस्था रैंकिंग के अनुसार, भारत 4.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जीडीपी का दावा करता है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और जापान से पीछे है, जबकि जर्मनी से काफी करीब है। अन्य शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाएं जैसे फ्रांस, इटली, ब्राजील, कनाडा और यूके भारत की तुलना में निचले स्थान पर हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी किसी चीज को बढ़ाकर बताने में माहिर हैं। वह संख्याओं को गारंटी में बदल रहे हैं। यह निश्चिच है कि भारत (जीडीपी के मामले में) दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

Tags:    

Similar News