Chandigarh: "जाना क्यों है, पहले मकसद तो स्पष्ट करें", किसानों के दिल्ली कूच पर सीएम मनोहर लाल का बयान कहा

Update: 2024-02-15 11:03 GMT

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गुरुवार को किसानों के दिल्ली कूच पर बयान दिया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के तरीके से आपत्ति है। वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं। बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।

सीएम ने कहा कि पिछले साल किसान आंदोलन में क्या हुआ था सबने देखा। किसानों ने पहले भी आंदोलन किया था लेकिन इससे आम लोगों को परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पंजाब का अनुभव अभी नया-नया है। हरियाणा जैसी परेशानी झेलेंगे, तब समझ आएगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं। सीएम बोले हमारा किसान संतुष्ट है, पंजाब को देखना चाहिए। पंजाब के किसानों की समस्याओं का हल पंजाब को ही निकालना है। पंजाब के किसानों से मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे अपनी समस्या पंजाब सरकार के सामने रखें। पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को ठीक से सुने। हरियाणा सरकार भी किसानों को भावांतर भरपाई दे रही है।

हरियाणा बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का बजट जनहित का होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनावी साल में बजट से ज्यादा महत्वपूर्ण मेनिफेस्टो होता है।

इस दौरान सीएम ने कहा कि ऊर्जा हमारी लाइफलाइन है। जिस युग में हम चल रहे हैं उसमें ऊर्जा जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है। हरियाणा में पिछले 9 साल में हमने ऊर्जा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण काम किया है। 2014 में जब हमने सत्ता संभाली थी तब डिमांड 9 हजार मेगावाट थी अभी बिजली की डिमांड बढ़कर 14 हजार मेगावाट हो गई है। हम लगातार इसकी आपूर्ति बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने पंचायत कार्यों के लेबर रेट में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायत को परेशानी नहीं आएगी।

Tags:    

Similar News