अमरनाथ यात्रा का आज होगा समापन, पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया इस साल दर्शन

Update: 2024-08-19 08:16 GMT

जम्मू। अमरनाथ यात्रा आज आखिरी सोमवार के पवित्र छड़ी और विशेष पूजा के साथ संपन्न हो जाएगी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले दो दशक में चौथी बार ऐसा हुआ है जब बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख से अधिक है। आज के ही दिन बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी संपन्न होगी।

महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक रविवार को अपने साधु-संतों के साथ 14800 फुट की ऊंचाई वाले महागुंस टॉप के रास्ते आधार शिविर पंजतरणी पहुंच गई। इससे पहले पवित्र छड़ी सुबह 8:05 बजे शेषनाग से रवाना हुई थी। पंजतरणी में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को छड़ी मुबारक पवित्र अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी। अब इसी के साथ 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन होगा। सुबह श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक पूजन और अनुष्ठान किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News