राज्यसभा की 10 सीटें हुई खाली, जाने किस पार्टी के कितने सदस्य

Update: 2024-06-12 05:37 GMT

सोनू सिंह

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा में जीतकर आने वाले 10 सांसद राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। अब लोकसभा के सदस्य बन चुके हैं। राज्यसभा से लोकसभा पहुंचे सभी 10 सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। जिसके बाद उच्च सदन में 10 सीटें रिक्त हो गई है। राज्यसभा की रिक्त हुई सीटों में सबसे अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा छोड़ी गई है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के सात राज्यसभा सांसद लोकसभा के सदस्य बनने पर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं जबकि एक राष्ट्रीय जनता दल और दो सदस्य कांग्रेस के हैं।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य सभा के 10 सदस्य जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। लोकसभा जीतने के बाद सभी 10 सदस्यों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है, ऐसे में राज्यसभा में 10 सीटें रिक्त हो गई है। इन सीटों में सबसे अधिक भारतीय जनता पार्टी की हैं, जबकि कांग्रेस की दो और राष्ट्रीय जनता दल की एक सीट है। राज्य सभा की सदस्यता छोड़ने वाले कामाख्या प्रसाद ताशा भाजपा से राज्यसभा के सांसद थे। जो अब असम की काजीरंगा लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा के सदस्य बन गए हैं। इसी प्रकार असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से सर्वानंद सोनेवाल भी लोकसभा का चुनाव जीतकर राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के ही विवेक ठाकुर बिहार की नवादा सीट से लोकसभा सदस्य बने हैं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश की लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा के सदस्य बने हैं। बीजेपी के उदय राज भोसले महाराष्ट्र की सातारा लोकसभा सीट से जीतकर लोकसभा सदस्य बने हैं। वहीं महाराष्ट्र से ही पीयूष गोयल भी लोकसभा का चुनाव जीते हैं। बीजेपी के टिकट पर विप्लव कुमार देव ने त्रिपुरा से लोकसभा का चुनाव जीता है।

बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल की राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और उन्होंने भी राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दे दिया है, वहीं कांग्रेस के दो सदस्य दीपेंद्र हुड्डा रोहतक लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं जबकि कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल केरल की अल्पूझा सीट से लोकसभा के सदस्य बने हैं। इन सभी 10 सदस्यों ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। इस प्रकार अब राज्यसभा में 10 सीटें रिक्त हो गई है।

Tags:    

Similar News