सुनीता विलियम्स ने की जिस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा, वह जल्द होगा बंद
अगर यह स्पेस स्टेशन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करके धरती पर गिर जाए तो इससे बहुत बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।;
नई दिल्ली। हाल ही में नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद पृथ्वी वापस लौटीं। खबरों की मानें, तो सुनीता विलियम्स जिस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा करके आई हैं, उसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। इसकी क्या वजह है आइए जानते हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पृथ्वी के लिए है खतरा
पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन फुटबॉल मैदान के आकार का है। इसकी लंबाई 109 मीटर और इसका वजन 4 लाख किलोग्राम से ज्यादा है। यह 17500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा है। यानी यह हर दिन लगभग 16 बार पृथ्वी का चक्कर लगाता है। इतनी तेजी से चक्कर लगाते हुए अगर यह स्पेस स्टेशन पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करके धरती पर गिर जाए तो इससे बहुत बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
बता दें कई यूरोपीय देशों ने मिलकर साल 1998 में इसका निर्माण किया था। पुराना होने के कारण इसमें ऐसी समस्याएं आ सकती हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। इसमें छोटी-छोटी दरारें भी देखी गईं, जो समय के साथ बड़ी हो सकती हैं। साल 2021 में रूस की ओर से इसे लेकर चेतावनी भी जारी की गई थी।
नासा ने लिया स्टेशन को बंद करने का फैसला
इसीलिए अब नासा ने ऐसी स्थिति को रोकने के लिए स्पेस स्टेशन को 2031 तक बंद करने का फैसला कर लिया है। नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को बंद करने का काम जल्द ही शुरू करने की बात कही है। नासा ने इसे नष्ट करने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक को चुना है।