गर्मी में खाएं चटकारेदार कच्चे आम, जाने कितना होता है फायदेमंद

बॉडी को हाइड्रेट रखने और लू से बचने के लिए आप आम के पन्ने का सेवन करके घर से निकलें।;

By :  Aryan
Update: 2025-04-19 01:30 GMT

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही आम की भरमार मार्केट में दिखने लगती है। आम चाहें कच्चा हो या पक्का खानें में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है। जहां पका आम मीठा और रसीला होता है, वहीं कच्चा आम खट्टा और चटकारेदार होता है। लेकिन गर्मियों में कच्चे आम को खाने के कई सारे फायदे होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कच्चे आम के फायदे

कच्चे आम के बहुत से फायदे होते हैं। जैसे-

1. लू से बचाने में सहायक- गर्मियों के मौसम में ज्यादातर लोग लू से परेशान रहते हैं। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेट रखने और लू से बचने के लिए आप आम के पन्ने का सेवन करके घर से निकलें।

2. आंखों के लिए फायदेमंद- कच्चे आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर नियमित रूप से कच्चे आम का सेवन करते हैं तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।

3. मोटापा- कच्चे आम का सेवन कर वजन को कम कर सकते हैं। कच्चे आम में पाए जाने वाले तत्व वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

4. इम्यूनिटी- कच्चे आम में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कच्चे आम का सेवन कर सकते हैं।

5. डायबिटीज- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम को डाइट में शामिल कर शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

किस तरह करें डाइट में शामिल

1. सलाद के रूप में- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या दिन में एक ऐसी मील रखना चाहते हैं जिसमें आपको ज्यादा हैवी खाना खाने की बजाए कुछ लाइट फूड मिल जाए तो आप सलाद डाइट में एड कर सकते हैं। इस सलाद में आप कच्चे आम, प्याज, लेट्यूस और पुदीने जैसे इंग्रेडिएंट्स को मिला सकते हैं।

2. आम पन्ना- कच्चे आम का प्रयोग आम पन्ना बनाने के लिए भी किया जाता है जो गर्मियों में काफी प्रसिद्ध ड्रिंक है। यह ड्रिंक काफी स्वादिष्ट तो लगती हो है साथ में यह गर्मियों के मौसम में आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए भी काफी लाभदायक रहती है।

3. चटनी के रूप में- अगर आप हरी चटनी बनाना चाहते हैं और वह भी आम की मदद से तो इससे आम की चटनी तैयार की जा सकती है। इस चटनी में जीरा, हींग और सौंफ का भी प्रयोग किया जाता है। साथ ही मिर्ची का तीखा स्वाद भी इसमें काफी स्वादिष्ट लगता है।

4. भाजी के रूप में- आप अपने डिनर और लंच में अगर नॉर्मल सब्जियां खा खा कर बोर हो गए हैं तो कच्चे आम की भी सब्जी बना सकते हैं जो महाराष्ट्र जैसे क्षेत्रों में काफी प्रसिद्ध है।

एक दिन में कितने कच्चे आम खाएं

अगर आप कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपको एलर्जी, गैस, पेट दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं ,इसलिए आप हर दिन लगभग 100 ग्राम ही कच्चे आम खाएं जो आपको स्वस्थ रखे।

Tags:    

Similar News