सलमान खान ने मनाया 'Happy Familitines Day', जानें इस डे पर फैंस की प्रतिक्रिया...

Update: 2025-02-15 07:18 GMT

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इस साल वैलेंटाइन डे को एक अलग और खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। जहां आमतौर पर लोग इस दिन को अपने पार्टनर या प्रेमिका के साथ बिताते हैं, वहीं सलमान ने इसे अपने परिवार को समर्पित किया और इसे "Happy Familitines Day" का नाम दिया।

सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपने जीवन की झलकियां साझा करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत पारिवारिक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।

सलमान खाने ने वैलेंटाइन डे के दिन खूबसूरत संदेश दिया है कि प्यार सिर्फ एक रोमांटिक रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति भी प्यार और सम्मान उतना ही जरूरी है। उन्होंने यह दिखाया कि प्यार का इजहार सिर्फ गर्लफ्रेंड या पत्नी तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि माता-पिता, भाई-बहन और पूरे परिवार के साथ भी इसे सेलिब्रेट किया जा सकता है।

फैंस की प्रतिक्रिया

सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। कई लोगों ने उनकी सोच की तारीफ की और उनके इस अंदाज को सराहा। कुछ फैंस ने इसे एक नई और सकारात्मक पहल बताया, जिससे वैलेंटाइन डे को लेकर एक नया नजरिया सामने आया।

सलमान खान का यह खास अंदाज उनके परिवार के प्रति गहरे लगाव और सम्मान को दर्शाता है। यह साबित करता है कि स्टारडम के बावजूद, वह अपने परिवार के बेहद करीब हैं और उनके लिए समय निकालना उनकी प्राथमिकता है।

Tags:    

Similar News