रेप केस में पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद, कई महिलाओं का पादरी ने किया था शोषण, जानें पूरा मामला
हाल ही में मोहाली कोर्ट ने रेप के मामले में बजिंदर सिंह को दोषी करार दिया था;
मोहाली। रेप के आरोपी स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जहां हाल ही में मोहाली कोर्ट ने रेप के मामले में बजिंदर सिंह को दोषी करार दिया था। वहीं कोर्ट ने आज बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि इस मामले में पिछली सुनवाई 28 मार्च को हुई थी। उस दौरान कोर्ट ने सबूतों और गवाहों के आधार पर बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी करार दिया था।
कई महिलाओं का पादरी ने किया शोषण
बता दें कि यह रेप केस साल 2018 का है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले 7 साल से न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी। पीड़िता ने दावा किया कि उसके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जिसका पादरी बजिंदर सिंह शोषण करता था।
खुद को पादरी बताने वाला बजिंदर सिंह एक दरिंदा
वहीं बजिंदर सिंह पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पादरी धर्म के नाम पर लोगों का बेवकूफ बना रहा था। इतना ही नही पीड़िता ने दावा किया है कि धर्म परिवर्तन के लिए बजिंदर सिंह को बाहर से हवाला का पैसा भी आता था।
दरअसल, पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ रेप मामले में शिकायतकर्ता ने कहा कि खुद को पादरी बताने वाला बजिंदर सिंह एक दरिंदा है और उसे कम से कम 20 साल की सजा होनी चाहिए।