पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपाइयों पर हमले के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से मांगी आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा

By :  Aryan
Update: 2025-02-02 08:21 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भी लिखा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। 

पत्र में उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि नई दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्र रूप से चुनाव करने के लिए अलग से इंडिपेंड इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएं। चुनाव आयोग आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार पुलिसवाले तुरंत निलंबित किए जाएं तथा हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

 रविवार को एक प्रेसवार्ता कर कहा है कि उनके इशारे पर दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता आप कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। इसके विरोध में उन्होंने एक अभियान शुरू किया है। जिसका नाम है अमित शाह की गुंडागर्दी। आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा केजरीवाल पर जानलेवा जानलेवा हमला किया गया है।

Similar News