पंजाब में किसान आंदोलन तेज, नेता सरवन सिंह ने भगवंत मान पर लगाया आरोप, कहा- पंजाब की इस स्थिति के लिए सीएम मान जिम्मेदार
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और किसान नेताओं की बैठक के बीच किसान संगठनों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब में बीती रात से 35 से अधिक यूनियनों के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया या नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लगातार तीसरी बार है जब भगवंत मान ने हमारे आंदोलन को निशाना बनाया है। वह ही पंजाब की इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं।
वहीं, बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि कि उन्होंने बैठक से बाहर निकलकर किसानों के प्रति अपमानजनक व्यवहार दिखाया। उन्हें जानबूझकर किसानों से संवाद करना चाहिए था और यह स्पष्ट करना चाहिए था कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में असमर्थ है।