वेष्णौ देवी के बेस कैंप में शराब पीना ओरी पर पड़ा भारी, केस हुआ दर्ज, जानें कौन हैं ओरी

Update: 2025-03-17 08:30 GMT

जम्मू-कश्मीर। ओरी के नाम से चर्चित सोशल मीडिया इन्फलुएंसर ओरहान अवात्रामणि सेलिब्रेटी के साथ अपनी पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट उन्हीं पर भारी पड़ गई है।

ओरी के खिलाफ हुआ केस दर्ज

हाल ही में ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ कटरा के एक होटल में शारब पीते दिख रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने तीर्थ स्थल वेष्णौ देवी के एक बेस कैंप में शराब का सेवन किया है। जहां मांसाहारी खाना और शराब का सेवन करना प्रतिबंधित है। साथ ही, उनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप है।

जिसके बाद ओरी के साथ अन्य 8 लोगों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने FIR दर्ज की। इनमें एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना समेत पार्थ रैना, रितिक सिंह, दर्शन सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, और शगुन कोहली शामिल हैं।

कौन हैं ओरी?

ओरहान अवात्रामणि यानी ओरी एक फेमस सोशल मीडिया इन्फलुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम 1.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड स्टारस के साथ पार्टी करते हुए देखा जाता है। साथ ही उनकी अटपटी सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में बनीं रहती हैं।

Tags:    

Similar News