कुणाल की हत्या पर फूटा आतिशी का गुस्सा कहा- क्या कर रही है डबल इंजन की सरकार, मनोज तिवारी ने दिया जबाव

नए सीलमपुर के जे ब्लॉक इलाके में गुरुवार को लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।;

By :  Aryan
Update: 2025-04-18 12:14 GMT

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर हत्या के बाद शुक्रवार को भाजपा और विपक्षी आप के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। दोनों दलों ने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। नए सीलमपुर के जे ब्लॉक इलाके में गुरुवार को लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद दिल्ली में हंगामा मचा हुआ है। ऐसे में दोनों पार्टियां आपसी आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है।

सीएम रेखा का बयान सभी को मिलेगा न्याय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बयान देते हुए कहा है कि युवक के परिवार को न्याय मिलेगा। मैंने पुलिस आयुक्त से बात की है। पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है और मुझे उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि युवक के परिवार को न्याय मिले। सीएम ने न्याय का आश्ववासन दिया।

मनोज तिवारी का जबाव

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हत्या की निंदा की। साथ ही तिवारी ने कहा कि सीलमपुर में कुणाल नामक 17 वर्षीय दलित युवक की हत्या बेहद चिंताजनक है। इलाके के लोगों में गुस्सा स्वाभाविक है, उन्होंने कहा, "मैं कल रात से ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हूं। अधिकांश अपराधियों की पहचान कर ली गई है और गहन जांच चल रही है।" लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसे कड़ी सजा दी जाएगी। तिवारी ने शांति की भी अपील की। उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जाने चाहिए कि पुलिस की कार्रवाई में बाधा न आए।"

क्या बोली आतिशी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कड़ा व्यंग्य किया। उन्होंने अपने x पर टविट् कर लिखा - सीलमपुर में 17-साल के युवक की हत्या दिल्ली में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था का एक और उदाहरण है। क्या कर रही है दिल्ली पुलिस? क्या कर रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह? क्या कर रही है डबल इंजन की सरकार? आतिशी ने सरकार और पुलिस के ऊपर सवाल खड़े किए है।

Tags:    

Similar News