बॉलीवुड भाईजान को फिर से धमकी, व्हाट्सएप पर किया मैसेज, जानें क्या कहा

सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।;

By :  Aryan
Update: 2025-04-14 06:04 GMT

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और भाईजान सलमान खान को फिर से एक बार धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर से एक्टर को धमकी भरा मैसेज किया गया है। जिसमें सलमान खान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। संदेश भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं

सलमान खान और उनकी फैमिली की तरफ से अभी तक इस धमकी को लेकर कोई रिएक्शन नहीं आया है। ना ही किसी ने कोई जिम्मेदारी ली है। जैसे ही यह खबर फैंस तक पहुंची उसके बाद वे भी चिंतित हो गए हैं। फैंस के बीच भाईजान का क्रेज इतना है कि सलमान की परेशानी और धमकी से फैंस भी चिंतित हो जाते है।

बता दें कि इससे पहले भी सलमान को कई बार धमकी मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की तरफ से कई बार एक्टर को धमकी और जान से मारने को कहा जा चुका है। लेकिन धमकियों के बावजूद भी सलमान खान अपने काम को लेकर एक्टिव हैं और नए प्रोजेक्टस पर काम कर रहे है।

हाल ही में रिलीज हुई थी सिकंदर

भाईजान की हाल ही में ईद के मौके पर फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म की कमजोर फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई। फिल्म ना तो फैंस के दिल को जीत पाई और ना ही पोस्ट ऑफिस पर धमाल मचा पाई। इस फिल्म को ए आर मुर्गदास ने बनाया था। फिल्म में सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना ने काम किया था।

Tags:    

Similar News