चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पहाड़ से टकराकर पलटी, 30 यात्री घायल

By :  Aryan
Update: 2025-04-13 05:15 GMT

चंडीगढ़। चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पहाड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बस में मौजूद करीब 30 यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभाला। बस दिल्ली से यात्रियों को भरकर जा रही थी।

दिल्ली से कसोल जा रही वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। यह घटना चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच चार मिल के पास रविवार तड़के करीब 4:00 बजे हुई। बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 38 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से छह को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Tags:    

Similar News