राम मंदिर के गर्भ गृह में कलश स्थापना पूरी, छह परकोटे में स्थापित होंगे अन्य देवी-देवता
आज 14 अप्रैल को मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।;
अयोध्या। अयोध्या में श्री राम मंदिर के हित में फैसले आने के बाद से ही मंदिर निर्माण का कार्य पूरे जोर-शोर से हो रहा है। आज 14 अप्रैल को मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही अन्य छह मंदिरों में भी कलश स्थापना की जाएगी।श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कार्य को लेकर जानकारी दी है।
क्या बोले चंपत राय
श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि आज 14 अप्रैल को मंदिर के गर्भगृह के शिखर पर कलश स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी परकोटा के अन्य छह मंदिरों में भी कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद ध्वज दंड लगाने का कार्य किया जायेगा। भूतल पर भगवान राम के विग्रह विराजमान हैं।
प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना की जाएगी। परकोटे के छह मंदिरों में अन्य देवी-देवताओं को स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। चंपत राय ने कहा कि सप्त मंदिर की स्थापना पूर्ण हो चुकी है। शेषावतार मंदिर की स्थापना का कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जायेगा। साथ ही मंदिर निर्माण के कार्य में तीव्र गति से प्रगति चल रही है।
22 जनवरी2024 को हुई थी प्राण-प्रतिष्ठा
भव्य राम मंदिर को पूर्ण करने का काम अभी भी चल रहा है, लेकिन 22 जनवरी 2024 को पूरे रीति-रिवाज के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। जिसमें देश की बड़ी- बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। जिसके साथ ही भक्तों को भी श्रीरामलला दर्शन होने लगें। प्राण-प्रतिष्ठा पूरी भव्यता से की गई थी।