2000 के नोट की विदाई से तिलमिलाया विपक्ष, केंद्र सरकार पर कस रहा है तंज।

Update: 2023-05-20 08:13 GMT

2000 का नोट बंद होगा

देश ने एक बार फिर नोटबंदी की घोषणा हो गई। कल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 के नोट को चलन से वापस लेने का फैसला लेने की घोषणा की है। साथ ही RBI ने बैंको को 2000के नोट का इस्तमाल बंद करने के भी आदेश दे दिए है। जिसके बाद क्या आम क्या खास सभी इस बारे में चर्चा कर रहे है। विपक्ष भी इस मामले में केंद्र सरकार पर हल्ला बोल रहा है।

हर पक्ष द्वारा केंद्र सरकार के अचानक लिए फैसले पर हमलावर हो रहा है।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र द्वारा लिए फैसले का विरोध करते हुए ट्वीट किया उन्होंने लिखा "हमारे स्वयंभू विश्वगुरु की खासियत। पहला अधिनियम, दूसरा विचार (फास्ट)। 8 नवंबर 2016 के विनाशकारी तुगलकी फरमान के बाद इतनी धूमधाम से पेश किए गए 2000 रुपये के नोट अब वापस लिए जा रहे हैं।"

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने ट्वीट में लिखा की, "जो ख़ुद अपने द्वारा छापा हुआ नोट 7 साल भी नही चला पाया, वो पूछता है कि 70 साल में देश ने क्या किया।"

वही भाजपा नेता इसके फायदे गिनाने में लगे है।सुशील कुमार मोदी ने इसे कालेधन पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक करार दिया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर दो हजार रुपये के नोट को बंद ही करना है ता तो इसे क्यों लाए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस फैसले पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है।उन्होंने लिखा, "

पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा

इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल 2016 को जब देश में अचानक 500 और 1000 रूपयों के नोट बंद कर दिए थे उसके बाद नए 500 और 2000 के नए नोट मार्केट में ले गए थे। इस मामले में आरबीआई का कहना है की अचानक मार्केट से 500 और 1000 के नोट बंद होने से पैसों की कमी को देखते हुए 2000 के नए नोट ले गए थे।

पर अब 500 के नोट पर्याप्त मात्रा में होने के कारण 2 साल पहले हो 2000 के नोटों की छपाई बंद कर दी गई है। और जनता से आवाहन किया गया है की 30 सितंबर तक वो अपने पास के 2000 के नोट बैंक में जमा करवा दे। 30 सितंबर के बाद इन नोटों का क्या होगा इस बारे में कोई जानकारी आरबीआई ने नही दी है।

Tags:    

Similar News