इस बार फेस्टिव सीजन में नहीं होगी टिकटों की मारामारी, रेलवे ने चार हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का किया एलान

Update: 2024-09-27 05:57 GMT

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ा सौगात दिया है। दूर-दराज में रहने वाले लोगों को छठ, दुर्गा पूजा और दिवाली में घर पहुंचने में कंफर्म टिकट मिल सके इसके लिए रेलवे ने इंतजाम कर दिया है। रेलवे ने चार हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने वाली है। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं।

Tags:    

Similar News