विराट ने की खेली ताबड़तोड़ पारी, भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्क्ष

Update: 2024-06-29 16:31 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आज आखिरी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 177 रनों का लक्क्ष दिया। भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी है। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही भारतीय टीम को 2 झटके लगे। केसव महाराज ने रोहित और पंत का विकेट लिए। पंत ने 2 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम को तीसरा झटका लगा। 4 गेंदों पर 3 रन बनाए। रबाडा ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

इसके बाद अक्षर पटेल और विराट ने भारतीय टीम की कमान सम्भाली। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 4 छक्‍के लगाए। विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 2 छक्‍के लगाए। शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 3 चौके और 1 छक्‍का लगाया। आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा कैच आउट हुए। उन्‍होंने 2 गेंदों पर 2 रन बनाए। भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।

Tags:    

Similar News