केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- मिस इल्हान उमर राहुल गांधी की दोस्त है, जानें कौन है यह महिला?

Update: 2024-09-11 07:43 GMT

नई दिल्‍ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस वक्‍त अमेरिका दौरे पर हैं। जहां मंगलवार को वो वाशिंगटन के रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से मिले। वहां पर राहुल गांधी ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से भी मुलाकात की है। इल्हान उमर हमेशा भारत विरोधी बयान देती है। अपने बयान वह जम्‍मू-कश्‍मीर को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा बता चुकी हैं साथ ही वह पाकिस्तान समर्थक भी हैं। वह पीएम मोदी का भी विरोध करती रहती है। ऐसे में राहुल गांधी का उनसे मिलने पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह देश विरोधियों से मिलते हैं।

इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने अंतरराष्ट्रीय दौरों में बार-बार भारत को बदनाम किया है। ऐसा लगता है कि वह भारतीयों और अपनी मातृभूमि की आलोचना करने के लिए विदेश जाते हैं। मैं उनके विदेश दौरों के दौरान उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों और उनसे मिलने वाले लोगों की निंदा करता हूं। वह मिस उमर से मिलते हैं जो भारत विरोधी प्रचारक और पाकिस्तान समर्थक हैं। वह कश्मीर के भारत का हिस्सा होने की आलोचना करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसी भारत विरोधी लोग राहुल गांधी की दोस्त बन गई हैं। वह व्हाइट हाउस सहित विभिन्न मंचों पर भारत के खिलाफ सवाल उठाने वाले लोगों से मिलते हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फर्जी खबरों और दुष्प्रचार की मशीन बन गए हैं। हम देखते हैं कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय धरती पर घिनौने बयान दे रहे हैं और पूरी कांग्रेस पार्टी उनकी सोच से सहमत है। वह बयान देते हैं कि भारत एक खास वर्ग के लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है, लोगों को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार नहीं है और भारतीय जातिवादी हैं। उनका दावा है कि सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोग सिर्फ एक खास जाति से आते हैं, वे ऐसे लोगों से मिलते हैं जो अलग कश्मीर की वकालत करते हैं, उनका दावा है कि भारतीय लोग नफरत करने वाले लोग हैं और भारत कुशल लोगों की कद्र नहीं करता। कांग्रेस पार्टी के नेता के इस तरह के निंदनीय बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाते हैं। मैं राहुल गांधी के कार्यों की निंदा करता हूं और उनसे अपील करता हूं कि वे भारत की परवाह करें, न कि विदेशी धरती पर भारत के हितों के खिलाफ काम करें।

Tags:    

Similar News