सहारनपुर से PM मोदी की हुंकार, कहा- भाजपा राजनीति पर नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है

Update: 2024-04-06 11:24 GMT

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज बीजेपी का स्थापना दिवस है। कुछ ही दशकों में रिकॉर्ड संख्या में हमारे देशवासी बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने लोगों का विश्वास जीता है, बीजेपी ने जीत हासिल की है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भाजपा राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है, भाजपा के लिए राष्ट्र पहले है, यह भाजपा का नार नहीं बल्कि हमारी आस्था का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल पहले मैं एक चुनावी सभा के लिए सहारनपुर आया था। उस समय देश बड़ी निराशा और बड़े संकट के दौर से गुजर रहा था। मैंने उस समय आपको आश्वासन दिया था। मैं देश का सिर झुकने नहीं दूंगा। मैंने ठान लिया था कि आपके आशीर्वाद से निराशा को आशा में, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने आशीर्वाद में कोई कसर नहीं छोड़ी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Tags:    

Similar News