आम के पेड़ पर चढ़ने से किशोर ने गंवाई जान! जानें किस रूप में आ गई मौत
बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट में बिजली लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई है। किशोर आम के पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ था। हाई टेंशन लाइन पेड़ से लगकर जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध किया। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुर जाट थाना ककोड के आसपास रहने वाला किशोर भीम परिवार के साथ रहता था। रविवार सुबह वह गांव के खेत के आम के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। इस आम के पेड़ से लगकर बिजली निगम की हाई टेंशन लाइन जा रही थी। अचानक तेज करंट लगने से किशोर वही पेड़ पर लटक गया।
वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस घटना को देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। तभी पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने थाने लोगों की मदद से किशोर को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद गुस्सा ही लोगों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझने का प्रयास किया। लेकिन लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।