चंद्रयान-3 महाक्विज़: इसरो ने चंद्रयान पर शुरू की क्विज़, विजेता को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम

Update: 2023-09-05 09:37 GMT

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन पर महाक्विज शुरू कर दिया है. इस क्विज़ में सभी भारतीय भाग ले सकते हैं। यह क्विज़ जन भागीदारी के साथ भारत की चंद्रमा की यात्रा का जश्न मनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। क्विज़ के सर्वश्रेष्ठ विजेता को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चंद्रमा के चमत्कारों की खोज और विज्ञान-खोज के प्रति प्यार दिखाने का मौका दिया गया है। इस क्विज़ में भाग लेने के लिए सभी भारतीय नागरिकों को आमंत्रित किया जाता है।


आप क्विज़ में कैसे भाग ले पाएंगे?

क्विज़ में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को https://www.mygov.in/ पर अकाउंट बनाना होगा। इसमें प्रोफाइल अपडेट रखनी होगी। अपूर्ण प्रोफ़ाइल वाले उम्मीदवार प्रश्नोत्तरी के लिए पात्र नहीं होंगे। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करेगा, प्रश्नोत्तरी शुरू हो जाएगी। इसमें 300 सेकेंड में 10 सवालों का जवाब देना होगा. कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग एक से अधिक बार नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में मूल्यांकन के लिए पहले प्रयास का रिकॉर्ड लिया जाएगा। क्विज़ लेने के बाद सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा। यह डाउनलोड किया जा सकता है. विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जायेगा.|


इस तरह दिए जाएंगे पुरस्कार

- प्रथम विजेता को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

- दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 75 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।

- तीसरे विजेता प्रतिभागी को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

- इसके बाद 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को दो-दो हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

- इसके बाद अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को एक-एक हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News