भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बगावत पड़ी भारी! फाइनल वार्निंग के बाद बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्काषित किया

Update: 2024-05-22 06:41 GMT

नई दिल्ली। पवन सिंह को बगावत भारी पड़ गई है। चुनाव के बीच भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से एनडीए कैंडिडेट उपेन्द्र कुशवाहा ने पर्चा भरा है। काराकाट में 1 जून को मतदान होना है। इससे पहले भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने पवन सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।

भाजपा की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप पवन सिंह एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। इससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है और पार्टी अनुशासान के विरुद्ध आपने यह काम किया है। आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। यह पत्र अरविंद शर्मा की तरफ से जारी किया गया है।

पवन सिंह को भाजपा की तरफ से लगातार वार्निंग दी जा रही थी। भाजपा के तमाम नेता लगातार यह कह रहे थे कि पवन सिंह या तो मैदान से पीछे हट जाएं या पार्टी छोड़ दें। अंत में भाजपा की तरफ से यह कार्रवाई हुई।

बता दें, पवन सिंह को भाजपा ने पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए भोजपुरी सुपरस्टार ने टिकट वापस कर दी। इसके बाद, उन्होंने काराकाट से निर्दलीय प्रत्यक्षी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

Tags:    

Similar News