पहलगाम हमले की वायरल हो रही वीडियो पर अखिलेश यादव ने जताई परेशानी, कहा- ये गंभीर है

भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसी चीजों को रोका जाए- अखिलेश;

Update: 2025-04-24 12:10 GMT

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम हमले की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों पर चिंता जताई है। एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जो वीडियो और तस्वीरें आ रही हैं, वे गंभीर हैं।

घटना पर जताया दुख

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रेस वार्त में कहा कि वह घटना बहुत दुखद है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो आ रहे हैं, वो बहुत गंभीर हैं। उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं है। उनको सिर्फ खौफ फैलाना है। इस घटना से राजनैतिक लाभ नहीं लेना चाहिए, यह देश का सवाल है। उन्होंने बताया कि हम सबने तय किया है कि ऑल पार्टी मीटिंग में सपा के राम गोपाल यादव रहेंगे। मीटिंग में अपनी बात रखेंगे और अपना सुझाव देंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि समाज में किस तरह से जहर घोलें या कैसे पोलिटिकल पार्टी के लीडर्स के लिए गलत कह सकते हैं, इसके लिए भी सोशल मीडिया पर टार्गेटेड तस्वीरें बनाई जा रही हैं। इसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार की है कि ऐसी चीजों को रोका जाए। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी नेताओं के अगर आप सोशल मीडिया देखें, तो वो इतना पैसा खर्च करते हैं, अगर उतना पैसा वो खर्च करते तो ऐसी घटना न होती।

अग्निवीर पर भी बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि देश का युवा अग्निवीर के पक्ष में नहीं है। वो पक्की वर्दी और नौकरी चाहते हैं। देश की सुरक्षा के लिए चाहे जितना भी बजट लगे हमें खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कठोर फैसले ही नहीं लेना है, इनको इम्प्लीमेंट भी कठोरता से करना होगा।

Tags:    

Similar News