भारत और बांग्लादेश मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन की पिटाई, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

Update: 2024-09-27 09:27 GMT

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेड‍ियम में खेला जा रहा है। टीम भारत पहले गेंदबाजी कर रही है। इस मैच को देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित है। वहीं खेल के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 'सुपर फैन' को कुछ लोगों ने पीट डाला। उसका नाम टाइगर रॉबी बताया जा रहा है। उसे काफी बूरी तरीके से पिटाई की गई है। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गए है।

बता दें अब तक बांग्लादेश ने 107 रन पर 3 विकेट खो दिए है। शादमान इस्लाम 36 गेंद पर 29 रन बनाकर आऊट हो गए। नजमुल हुसैन शान्तो 57 गेंद पर 31 रन बनाकर फिल्ड से बाहर हो गए। ज़ाकिर हसन बिना खाता खोले ही प्वेलियन वापस लौट गए। आकाश दीप ने 2 विकेट झटके और रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट अपने नाम किया। इस समय मोमिनुल हक और मुशफिकुर रहीम बल्लेबाजी कर रहे है। मोमिनुल हक अपने हाफ सैन्चूरी से थोड़ी दूर है। 81 गेंद पर 40 रन बन चूके है। मुशफिकुर रहीम का 13 गेंद पर 6 रन बने है।

Tags:    

Similar News