विश्व विजेताओं के सम्मान में मरीन ड्राइव पर उमड़ा जन सैलाब! वानखेड़े स्टेडियम में दिव्य भव्य स्वागत

Update: 2024-07-04 13:51 GMT

मुंबई। भारत टी20 वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन जीत कर आज भारतीय टीम की वतन में वापसी हुई। दिल्ली में टीम इंडिया के सदस्य आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अब टीम इंड‍िया मुंबई पहुंच चुकी है। आज दोपहर बाद से ही मरीन ड्राइव पर लाखों क्रिकेट प्रेमियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। नरीमन पॉइंट से वानखेडे स्टेडियम के लिए विक्ट्री परेड शुरू हुई। परेड को लाखों की भीड़ ने देखी और टीम इंडिया के लिए जय जय के नारे लगाए।

इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय क्रिकेट टीम को वाटर सैल्यूट दिया गया। मुंबई के मरीन ड्राइव पर लाखों फैंस जुटे हैं। हर कोई इंडिया-इंडिया के नारे लगा रहे हैं। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में भी हजारों फैंस चैंपियंस के स्वागत में जुटे।

बता दें 29 जून को भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 7 रनों से हराया। इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारत ने इस जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

Tags:    

Similar News