क्या महिलाओं के खाते में कल ₹2500 आएंगे ? आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र,याद दिलाया वादा

Update: 2025-03-07 06:56 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार बनते ही आप लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। वहीं नेता प्रतिपक्ष आतिशी महिला दिवस पर महिलाओं के खाते में 2500 देने की मांग की है। उन्होंने सीएम को एक बार फिर चिट्ठी लिखी है। इस पत्र को उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया है।

बता दें कि, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक बार फिर चिट्ठी लिखी है। उन्होंने दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर सीएम को चिट्ठी लिखी है। आतिशी ने पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे। महिला दिवस में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिख कर उम्मीद जताई है कि कल दिल्ली की सब महिलाओं के खाते में ₹2500 जरूर आएंगे।

Tags:    

Similar News